Breaking News

हीट वेव से बचाव की पहल, सड़कों पर दौड़ रही वाटर कैनन

– प्रमुख मार्गों व बाजारों में कराया गया पानी का छिड़काव
– शहर की सड़कों पर छिड़काव करती वाटर कैनन।
फतेहपुर। भीषण गर्मी व हीट वेव के प्रकोप से लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट एवं अधिशासी अधिकारी के निर्देशन में शहर के कई प्रमुख मार्गों, चौराहों और बाजारों में वाटर कैनन के माध्यम से पानी का छिड़काव कराया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच नगर पालिका की इस पहल से राहगीरों, दुकानदारों और आम नागरिकों को काफी राहत महसूस हुई। पानी के छिड़काव से सड़कों पर उड़ रही धूल भी कम हुई और वातावरण में ठंडक बनी रही। नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट ने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए आमजन को राहत पहुंचाना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि गर्मी से बचाव के लिए नगर पालिका की टीमें लगातार सक्रिय हैं। पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई और छिड़काव जैसे कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। नगर पालिका की इस पहल को लेकर शहरवासियों ने भी संतोष जताया और कहा कि भीषण गर्मी के बीच यह व्यवस्था काफी राहत देने वाली साबित हो रही है।

About NW-Editor

Check Also

बिल पर सियासी संग्राम, भाजपा व सपा आमने-सामने

– महिला जन आक्रोश अभियान के चौथे दिन फूटा गुस्सा, सपा सांसद के खिलाफ खोला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *