Breaking News

बड़े मंगल पर भक्ति व सेवा का संगम, शहर भर में लगे भंडारे

– हजारीलाल फाटक में आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते लोग।
फतेहपुर। बड़े मंगल के पावन अवसर पर मंगलवार को शहर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया, जहां राहगीरों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भीषण गर्मी के बीच भंडारों में ठंडे पानी और शीतल पेय की व्यवस्था किए जाने से लोगों को राहत भी मिली। शहर के चौक रोड स्थित हजारीलाल के फाटक सहित कई प्रमुख स्थानों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। भक्तों ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रसाद वितरण किया। राहगीरों, दुकानदारों और आम नागरिकों ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजकों की सेवा भावना की सराहना की। हजारीलाल के फाटक में आयोजित भंडारे में विकास सोनी, मोनू सोनी, रामकेश सोनी, सुशील मोर, मयंक सिंह समेत कई भक्तगण मौजूद रहे और पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में जुटे रहे। बड़े मंगल के अवसर पर शहरभर में धार्मिक आस्था, सेवा और भाईचारे का सुंदर माहौल देखने को मिला।

About NW-Editor

Check Also

बिल पर सियासी संग्राम, भाजपा व सपा आमने-सामने

– महिला जन आक्रोश अभियान के चौथे दिन फूटा गुस्सा, सपा सांसद के खिलाफ खोला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *