Breaking News

क्या 14 फरवरी को बैंक बंद रहेंगे? एक क्लिक में पूरी डिटेल्स

भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI द्वारा पहले से ही बैंकों की हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी जाती है, जिसमें इस बात की जानकारी होती है, कि किस दिन किस-किस शहर में किन किन कारणों से बैंक बंद रहने वाले हैं. ऐसे में आपको किसी भी दिन बैंक जाने से पहले एक बार अपने शहर के बैंक हॉलिडे के बारे में जरूर जान लेना चाहिए, जिसके बाद ही आपको बैंक जाने का प्लान बनाना चाहिए. अगर आप कल यानी 14 फरवरी को बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले आपको 14 फरवरी के बैंक हॉलिडे के बारे में भी जरूर जान लेना चाहिए. ऐसे में आइए जानते हैं क्या कल बैंक बंद रहेंगे ?

14 फरवरी बैंक हॉलिडे

कल यानी 14 फरवरी को शनिवार का दिन है. यह शनिवार इस महीने का दूसरा शनिवार है. ऐसे में कल पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं. अगर आप कल बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो कल बैंक न जाएं. आपको बता दें कि हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के दिन बैंक पूरे देश में बंद रहते हैं. कल 14 फरवरी के बाद बैंक 28 फरवरी को भी बंद रहने वाले हैं. 28 फरवरी को महीने का चौथा शनिवार है. ऐसे में इस दिन भी बैंक पूरे देश में बंद रहेंगे.

18 फरवरी बैंक हॉलिडे

18 फरवरी के दिन सिक्किम में बैंक बंद रहने वाले हैं. सिक्किम में बैंक लोसार त्योहार के चलते बंद रहने वाले हैं.

19 फरवरी बैंक हॉलिडे

19 फरवरी के बैंक महाराष्ट्र में बंद रहेंगे. महाराष्ट्र में बैंकों की यह छुट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के चलते हैं.

20 फरवरी बैंक हॉलिडे

20 फरवरी को बैंक अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में बंद रहने वाले हैं. बैंकों की यह छुट्टी राज्य स्थापना दिवस के चलते दी गई है.

About NW-Editor

Check Also

सोना-चांदी सस्ते: एक क्लिक में जानें आज के ताज़ा रेट

Gold, silver rates today updates: सोना चांदी में जारी है तेजी सोमवार को मार्केट ओपन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *