Breaking News

अलग-अलग जगहों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे दस जुआड़ी गिरफ्तार, माल-फड़ व जामातलाशी के कुल 10,125 रुपये एवं 104 ताश के पत्ते बरामद

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा।

जनपद बांदा में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मरका थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 10,125 रुपये नकद और 104 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पकड़े गए सभी लोग अलग-अलग स्थानों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 नवंबर 2026 की देर रात मरका थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मऊ-अरमार रोड और ग्राम मऊ-इंगुवा रोड के पास कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस की अलग-अलग टीमों ने दोनों स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान मौके से जुआ खेल रहे 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मालफड़ और जामा तलाशी के दौरान कुल 10,125 रुपये तथा 104 ताश के पत्ते बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रेवती रमन पुत्र राम प्रकाश, राजू पुत्र छंगू, रामू पुत्र रम्मन, राजकिशोर पुत्र विजयकरन, संतोष पुत्र विपतिया, भज्जी पुत्र बोधन, विकास पुत्र रामचन्द्र, बाला प्रसाद पुत्र रामशरण और वेद पुत्र भगौता शामिल हैं। ये सभी ग्राम मऊ थाना मरका के निवासी हैं। वहीं दसवें आरोपी की पहचान योगेन्द्र पुत्र भोला निवासी ग्राम साड़ा थाना मरका के रूप में हुई है।

दो मुकदमे दर्ज, कानूनी कार्रवाई जारी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना मरका में जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें मुकदमा संख्या 176/2026 और 177/2026 शामिल हैं।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष मरका सुबेदार बिन्द, उपनिरीक्षक अनुराग सिंह, अजय कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल दयाशंकर, शैलेन्द्र सिंह, रईस अहमद, कांस्टेबल विनोद, राहुल कुमार, महेन्द्र कुमार और महिला कांस्टेबल सोनी यादव शामिल रहीं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के खिलाफ सख्त रुख का संदेश दिया गया है।

About NW-Editor

Check Also

पंचमढ़ी मंदिर में तीन दिवसीय श्रीराम कथा का समापन, रामभक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। शहर के रामबाग चौराहा स्थित श्री पंचमढ़ी मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *