*संवाददाता: *सैयद समीर हुसैन*
*मुंब्रा* मुंब्रा में 15/ जनवरी को होने वाले महानगर पालिका चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। हर पार्टी के उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताक़त झोंकते नज़र आ रहे हैं। कहीं घड़ी का ज़ोर दिखा, तो कहीं पतंग के साथ AIMIM मैदान में है, वहीं NCP (SP) के विधायक Dr. जितेंद्र आव्हाड ने अपने विकास कार्यों के दम पर प्रचार तेज़ करते नज़र आरहे है।
इन्हीं बड़ी पार्टियों के बीच कुछ निर्दलीय और अन्य दलों के उम्मीदवारों ने भी पर्चा भरकर अपनी किस्मत आज़माई है। इसी कड़ी में मुंब्रा की मशहूर समाजसेविका और सुकून महिला सामाजिक संस्था की अध्यक्ष नाज़ अहमद खान ने जनता कांग्रेस पार्टी से नामांकन दाख़िल किया है। उनका चुनाव चिन्ह छतरी है। नाज़ अहमद खान वार्ड नंबर 32-सी से चुनाव मैदान में उतरी हैं, जहाँ उनका मुकाबला दबंग समाजसेवक और पूर्व नगरसेवक अशरफ शानू पठान से है। नाज़ अहमद खान का आरोप है कि वार्ड नम्बर 32-सी में विकास के नाम पर जनता को केवल गुमराह किया गया है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं पर काम कम हुआ है, जबकि कुछ लोगों के निजी बंगले ज़्यादा भव्य बनते चले गए। 13 जनवरी को नाज़ अहमद खान ने अमृत नगर, वार्ड 32-सी स्थित अपने कार्यालय से भारी तादाद में समर्थकों के साथ रैली निकाली। यह रैली अपने वार्ड से शुरू होकर कौसा अलमास के नेक से होती हुई वापस वार्ड नम्बर 32-सी में जाकर समाप्त हुई। इस रोड शो के ज़रिए उन्होंने एक मज़बूत माहौल बनाते हुए विरोधियों को यह संदेश दे दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं।
रैली और जनसमर्थन यह संकेत दे रहे हैं कि नाज़ अहमद खान इस बार ठाणे महानगर पालिका में अपनी जगह बना सकती हैं। अब देखना यह होगा कि वार्ड नम्बर 32-सी की जनता बदलाव को चुनती है या फिर हर बार की तरह गटर, नाले, बिजली और पानी जैसी बुनियादी समस्याओं के लिए जनप्रतिनिधियों के दरवाज़े खटखटाती रह जाती है।
News Wani
