Breaking News

एसपी द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड में प्रयागराज जोन की 27वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का किया गया शुभारम्भ

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा।

बांदा। पुलिस लाइन मैदान में प्रयागराज जोन की 27वीं अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने फीता काटकर किया। इस खेल आयोजन में प्रयागराज जोन के आठ जनपदों की पुलिस टीमें हिस्सा ले रही हैं।

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बांदा, प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, महोबा, हमीरपुर, प्रतापगढ़ और चित्रकूट की पुलिस टीमों ने अनुशासित ढंग से मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता, टीम भावना और आपसी समन्वय को मजबूत करने का बेहतर माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना, उत्साह और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की।

तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में आठ जनपदों की टीमें क्रिकेट के मैदान पर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। आयोजन को लेकर पुलिसकर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक बांदा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

अतर्रा में दिल दहला देने वाली घटना, 40 वर्षीय युवक ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, अतर्रा (बांदा)। बांदा जनपद के अतर्रा कस्बे में सोमवार दोपहर एक दुखद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *