Breaking News

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों की सुनीं समस्या

– कृषक-श्रमिक चौपाल का मड़ौली में हुआ आयोजन
– कृषक-श्रमिक चौपाल को संबोधित करतीं पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति।
खागा, फतेहपुर। विकास खंड विजयीपुर के ग्राम पंचायत मड़ौली में प्रधान के नेतृत्व में जनजागरण अभियान के अंतर्गत कृषक-श्रमिक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों एवं श्रमिकों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा उन्हें लाभान्वित करना रहा। चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति उपस्थित रहीं। उनके साथ विधायक कृष्णा पासवान, जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, भाजपा की विजयीपुर मंडल अध्यक्ष प्रीती सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य खखरेरू हिमांशु त्रिपाठी सहित विजयीपुर ब्लॉक के सभी ग्राम प्रधानों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि सरकार किसानों और श्रमिकों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और मनरेगा जैसी योजनाएं ग्रामीण जनजीवन को मजबूती प्रदान कर रही हैं। विधायक कृष्णा पासवान ने क्षेत्रीय विकास और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने संगठनात्मक एकता पर बल देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान का आश्वासन दिया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में किसान, श्रमिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पहाड़पुर गांव में भी लोगो की समस्या सुनी गई। इस दौरान राजीव त्रिवेदी, नरेंद्र कच्छवाह, प्रमोद त्रिवेदी, महेंद्र पाल मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *