Breaking News

फतेहपुर में शादी समारोह में जा रहे नाना-नाती हादसे के शिकार, बुजुर्ग की मौत से परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार नाना-नाती हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे में वृद्ध नाना की मौत हो गई, जबकि उनका नाती गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा गांव निवासी रघुनाथ पासवान (72) पुत्र पुस्सू अपने नाती विजय पुत्र संजय के साथ बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे राधानगर थाना क्षेत्र में एकारी और टीसी के बीच पहुंचे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खंती में जा गिरी।

हादसे में नाना और नाती दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने वृद्ध रघुनाथ पासवान को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल नाती विजय का उपचार शुरू कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार में पसरा मातम

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के कंजड़पुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *