बांग्लादेश ने भारत में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया है। ANI के अनुसार BCB के प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा है कि हम टी-20 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में नहीं। हम ICC से एक बार फिर बात करेंगे और कहेंगे कि वे हमारी चिंताओं पर ध्यान दें। बुलबुल के अनुसार ICC बोर्ड मीटिंग में कुछ फैसले चौंकाने वाले रहे। मुस्तफिजुर से जुड़ा मामला कोई एकल घटना नहीं है। इस पूरे मुद्दे में भारत ही अकेला फैसला लेने वाला पक्ष था।
BCB अध्यक्ष ने कहा कि बांग्लादेश इस मसले पर अपनी लड़ाई जारी रखेगा और ICC के साथ संवाद बंद नहीं किया जाएगा। एक दिन पहले 21 जनवरी को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को भारत में वर्ल्ड कप खेलने पर फैसला करने के लिए एक दिन की मोहलत दी थी। ICC ने बोर्ड मीटिंग में BCB की वेन्यू बदलने की मांग भी खारिज कर दी थी। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच भारत की बजाय श्रीलंका में मैच कराने को कहा था।
स्कॉटलैंड को मौका मिलना लगभग तय: बांग्लादेश के वर्ल्ड कप से हटने के बाद स्कॉटलैंड मिलना लगभम तय इै। हालियो मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि स्कॉटलैंड को रैंकिंग के आधार पर वर्ल्ड कप में मौका दिया जा सकता है। जैसा कि 2009 में जिम्बाब्वे के हटने पर हुआ था।
वर्ल्ड कप से हटने से क्या नुकसान?
- ICC रैंकिंग में नुकसान होगा: बांग्लादेशी टीम कोICC की टी-20 रैंकिंग पर नुकसान होगा। अन्य टीमें रैंकिंग पॉइंट्स हासिल करेंगी, जबकि बांग्लादेश की स्थिति स्थिर रह जाएगी। वहां के प्लेयर्स की रैंकिंग भी कम होगी।
- भारत-बांग्लादेश क्रिकेट संबंध खराब होंगे: भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट संबंध खराब हो जाएंगे। जिस तरह से भारतीय टीम पाकिस्तान से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलती है। वैसे ही इंडिया बांग्लादेश दौरे से इनकार कर सकता है।
- IPL में बांग्लादेशी क्रिकेटर्स बैन हो सकते हैं: वर्ल्ड कप से हटने के बाद भारतीय बोर्ड बांग्लादेशी प्लेयर्स के IPL खेलने पर रोक लगा सकता है। BCCI ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों को IPL से बैन कर रखा है।
- BCB को फाइनेंशियल नुकसान: टूर्नामेंट से हटने पर BCB को ICC से मिलने वाली करीब 5 लाख अमेरिकी डॉलर की भागीदारी राशि नहीं मिलेगी। खिलाड़ियों को मैच फीस, पुरस्कार राशि और प्रदर्शन आधारित भुगतान नहीं होंगे।
- BCB को प्लेयर्स का विरोध झेलना पड़ सकता है: बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने कहा था कि वर्ल्ड कप के मामले पर समझदारी से फैसला लेना चाहिए। क्योंकि, इसका असर भविष्य की पीढ़ियों पर पड़ेगा।
- क्रिकेट वर्ल्ड में बांग्लादेश अलग-थलग हो सकता है वर्ल्ड कप से हटने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट की दुनिया में अलग-थलग हो सकता है। क्योंकि, BCCI का क्रिकेट वर्ल्ड में दबदबा है। इसका असर एक दिन पहले ICC की मीटिंग में देखने को मिला। जब वेन्यू बदलने की मांग पर बांग्लादेश को दो और भारत को 14 वोट मिले थे।
पाकिस्तान ने समर्थन किया था, लेकिन बहिष्कार नहीं: एक दिन पहले बांग्लादेश को उम्मीद थी कि PCB उसके समर्थन में टूर्नामेंट का बहिष्कार करेगा। पाकिस्तानी बोर्ड ने ICC बोर्ड मीटिंग में सपोर्ट भी किया, लेकिन टूर्नामेंट से हटने की बात नहीं कही। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट ने दावा कि पाकिस्तान अपने वर्ल्ड कप खेलने के फैसले पर पूर्नविचार कर सकता है।
News Wani
