Breaking News

लोकप्रिय सांसद और श्रमिकों की आवाज थे जगदीश चंद्र दीक्षित : हरीश बाजपेई – पूर्व सांसद एवं पूर्व विधान परिषद सभापति की जयंती पर श्रद्धांजलि और काव्य समागम का आयोजन

दानिश कुरैशी, न्यूज़ वाणी, सीतापुर।

स्वतंत्रता संग्राम स्मृति संस्थान के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी, चिंतक, श्रमिक नेता एवं सीतापुर के पूर्व सांसद प्रो. जगदीश चंद्र दीक्षित की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा के साथ काव्य समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हरीश बाजपेई के आवास पर संपन्न हुआ। इसमें उपस्थित लोगों ने प्रो. दीक्षित के सामाजिक, राजनीतिक और श्रमिक हितों से जुड़े योगदान को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरीश बाजपेई ने कहा कि प्रो. जगदीश चंद्र दीक्षित जनसरोकारों से जुड़े लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने श्रमिकों की समस्याओं और उनके अधिकारों की आवाज सड़क से लेकर सदन तक उठाई। उनका सार्वजनिक जीवन समाजसेवा, जनहित और श्रमिक कल्याण के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्वों का स्मरण करना नई पीढ़ी को सामाजिक जिम्मेदारियों और जनसेवा के प्रति प्रेरित करता है। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत भी किया।

जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित काव्य समागम में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक सरोकारों, मानवीय संवेदनाओं और स्मृतियों को अभिव्यक्त किया। अरुणेश मिश्रा, रजनीश मिश्रा, कार्तिकेय शुक्ला, अरुण अवध, झंकार नाथ शुक्ला और सुमन मिश्रा ने काव्य पाठ कर उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा, शहर अध्यक्ष शिशिर वाजपेई, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश निषाद, उत्कर्ष अवस्थी, विनीत दीक्षित, श्रेष्ठ तिवारी, देवी शंकर बाजपेई, पंकज मिश्रा, रामाश्रय अवस्थी, संतोष भार्गव, संजय शुक्ला, दानवीर सिंह, इकबाल अंसारी, धीरेश कश्यप, संजय दीक्षित, आनंद श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्रा, अरविंद मिश्रा, जितेंद्र बाजपेई, अमित बाजपेयी, किरण शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, श्रेयांश तिवारी, अविनाश अग्निहोत्री, आशा कनौजिया, शोभित अवस्थी, शोभित सिंह चौहान, विश्वरूप सिंह, रोहित बाजपेई, राकेश पाल, करिया सिंह, सत्रोहन लाल, रामलखन, कैलाश, सचिन बाजपेई, अनूप मिश्रा, हरेंद्र मिश्रा, अरुण गुप्ता, अयोध्या और पवन शुक्ला समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समारोह के माध्यम से उपस्थित लोगों ने प्रो. जगदीश चंद्र दीक्षित के जीवन, विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

About NW-Editor

Check Also

सीतापुर जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती को लेकर उठी आवाज, नागरिकों ने निकाली जागरूकता रैली

दानिश कुरैशी, न्यूज़ वाणी, सीतापुर। सीतापुर। जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *