Breaking News

व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में किया डोर-टू-डोर संपर्क

– जन उद्योग व्यापार मंडल ने समस्याओं को किया सूचीबद्ध
– व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर संपर्क करके जन उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
फतेहपुर। बुधवार को जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे महाअभियान संगठन चला व्यापारी द्वार कार्यक्रम के तहत शहर क्षेत्र देवीगंज, अशोक नगर, राधानगर क्षेत्र में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान ने व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में जाकर डोर टू डोर मिलते हुए उनके व्यापार में आने वाली समस्याओं एवं जनहित की समस्याओं को सूचीबद्ध करते हुए जल्द ही निस्तारण की बात कही।ं कुछ समस्याओं को तो मौके पर ही निस्तारित करा दिया गया। जिस पर व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन के साथ जुड़कर स्थानीय स्तर पर कमेटी निर्माण की मांग रख दी। जिस पर संगठन ने कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही स्थानीय स्तर पर मजबूत कमेटियों का निर्माण प्रारम्भ कर दिया जाएगा। अभियान में प्रदेश महामंत्री अजय मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू हयारण, अभिषेक रायजादा, नईम अहमद, जसवंत गिहार, आशीष शरन, हिमांशु दिक्षित, रामशंकर पाल, राजा सिंह कछवाह, पप्पू गुप्ता, अनिल अग्निहोत्री, महेंद्र सिंह प्रधान,मिन्टू सोनी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *