Breaking News

तांबेश्वर मंदिर में वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह चौहान को किया गया याद, पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन

फतेहपुर। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह चौहान की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को तांबेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वजन, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। लोगों ने उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को याद किया।

कार्यक्रम का आयोजन जौहरी सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह एवं उनके सुपुत्र पत्रकार अवनीश सिंह के नेतृत्व में किया गया। श्रद्धांजलि देने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में लोगों की चहल-पहल बनी रही।

भाजपा के पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह भी तांबेश्वर मंदिर पहुंचे और स्वर्गीय सुरेंद्र प्रताप सिंह चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत अधिवक्ता को नमन करते हुए उनके व्यक्तित्व और समाज के लिए किए गए योगदान को याद किया। इसके बाद उन्होंने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भी पहुंचकर वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि सुरेंद्र प्रताप सिंह चौहान का सरल व्यवहार, सहज व्यक्तित्व और अधिवक्ता के रूप में किया गया योगदान उन्हें हमेशा लोगों की स्मृतियों में जीवित रखेगा। उनके सामाजिक सरोकार और लोगों के प्रति आत्मीय व्यवहार को भी लोगों ने याद किया।

बताते चलें कि वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह चौहान का 12 सितंबर 2023 को निधन हो गया था। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में स्वजन, परिचितों और शुभचिंतकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी स्मृतियों को नमन किया।

About NW-Editor

Check Also

सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद कार्रवाई पर सवाल, परिजनों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन गांव निवासी स्वर्गीय जगदीश मिश्रा के पुत्र राधेश्याम मिश्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *