Breaking News

दो दिन से घर नहीं लौटी रंजना देवी, परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में की तलाश

खागा, फतेहपुर। नगर पंचायत क्षेत्र के मुसवापुर निवासी रंजना देवी पत्नी स्वर्गीय कालीदीन मिश्रा दो दिनों से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वह शाम के समय घर से निकली थीं। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चल सका।

काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी की गई, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद परिजन उनकी तलाश को लेकर चिंतित हैं।

महिला के लापता होने की सूचना संबंधित पुलिस को भी दे दी गई है। परिजन संभावित स्थानों पर महिला की तलाश में जुटे हुए हैं।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में किसान पंचायत में उठीं बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं, सैकड़ों किसान रहे मौजूद

सुल्तानपुर घोष/फ़तेहपुर। ऐरायां विकास खंड के दुर्गा का पुरवा मजरे इजुरा खुर्द गांव में बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *