Breaking News

खागा में सफाई कर्मचारियों की सेहत का रखा गया ध्यान, स्वास्थ्य शिविर में जांच के साथ मिलीं मुफ्त दवाएं

खागा, फतेहपुर। नगर पंचायत परिसर स्थित अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह सभाकक्ष में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नगर के सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो के चिकित्सकों की टीम ने पहुंचकर सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की।

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कर्मचारियों का बीपी, शुगर सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण किए गए। चिकित्सकों ने कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित जांच कराने तथा खान-पान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। जांच के दौरान जिन कर्मचारियों को दवाओं की आवश्यकता पाई गई, उन्हें मौके पर ही निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में कर्मचारियों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। इससे पात्र सफाई कर्मचारियों को सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह ने सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ रखने में सफाई कर्मचारियों की अहम भूमिका है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की नियमित देखभाल भी जरूरी है।

वहीं, अधिशासी अधिकारी श्रीमती देवहुति पांडे ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के आयोजन को कर्मचारियों के हित में उपयोगी पहल बताया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इस तरह के शिविर आगे भी उपयोगी साबित होंगे।

इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में किसान पंचायत में उठीं बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं, सैकड़ों किसान रहे मौजूद

सुल्तानपुर घोष/फ़तेहपुर। ऐरायां विकास खंड के दुर्गा का पुरवा मजरे इजुरा खुर्द गांव में बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *