फतेहपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मवइया में एक सप्ताह से बीमार चल रही चार माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला के पेट में पल रहे गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मवइया गांव निवासी राबिन की पत्नी हिना एक सप्ताह से बीमार चल रही थी। बताया गया कि परिजनों ने उसका सदर अस्पताल से लेकर कानपुर सहित कई स्थानों पर इलाज कराया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।
आखिरकार बुधवार सुबह अधिक रक्तस्राव होने के कारण गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
News Wani
