Breaking News

फतेहपुर में ट्रेन हादसे में दो युवकों की मौत, एक शव की परिजनों ने की पहचान

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन रेलवे यार्ड के समीप अलग-अलग जगहों पर ट्रेन से गिरकर दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, अज्ञात शवों में से एक की पहचान मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचकर कर ली।

बताते चलें कि कौशांबी जनपद के ग्राम सराय अकिलाबाद खरकापुर निवासी राम प्रसाद पासवान के पुत्र संजय पासवान ने शव की पहचान करते हुए बताया कि उनका पुत्र करीब एक सप्ताह पहले नौकरी करने के लिए घर से निकला था। घर से जाने के बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। खागा पुलिस से सूचना मिलने के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान की।

वहीं, कटोघन रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर करीब 24 वर्षीय अज्ञात युवक की बुधवार सुबह मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात युवक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में किसान पंचायत में उठीं बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं, सैकड़ों किसान रहे मौजूद

सुल्तानपुर घोष/फ़तेहपुर। ऐरायां विकास खंड के दुर्गा का पुरवा मजरे इजुरा खुर्द गांव में बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *