फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के चंपतपुर के पास बाइकों की भिड़ंत में घायल 65 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान बुधवार सुबह सदर अस्पताल में मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायणपुर गांव निवासी स्वर्गीय दर्शन के पुत्र देशराज मंगलवार दोपहर छिवलहा सब्जी लेने जा रहे थे। तभी चंपतपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें देशराज गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल देशराज को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
News Wani
