Breaking News

विधान दिवस पर मंडलायुक्त ने दिलाई संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ; 30 नवंबर तक स्वगणना पूर्ण कराने के निर्देश

शशि भूषण दूबे कंचनीय/मोहम्मद अमीन शेख

न्यूज़ वाणी, मीरजापुर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को विंध्याचल मंडल के आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ किया और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने उपस्थित लोगों को संविधान के प्रति सम्मान बनाए रखने तथा मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और संवैधानिक आदर्शों का पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संविधान देश के लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला है। इसके मूल्यों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में अपर आयुक्त प्रशासन राज कुमार द्विवेदी, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र समेत आयुक्त कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी और अधिवक्तागण मौजूद रहे।

इसी क्रम में विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली।

30 नवंबर तक पूरी करनी होगी स्वगणना

कार्यक्रम के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने जनगणना के तहत चल रहे स्वगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पता चला कि अभी तक अधिकांश अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी स्वगणना पूरी नहीं की है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सीडीओ ने स्पष्ट किया कि 30 नवंबर 2026 तक सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की स्वगणना शत-प्रतिशत पूरी कराई जाए। इसके साथ ही निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा होने का प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कीर्ति कुमार मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

धान खरीद में बिचौलियों की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं, गड़बड़ी मिलने पर होगी कठोर कार्रवाई : डीएम

शशि भूषण दूबे कंचनीय/मोहम्मद अमीन शेख मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *