Breaking News

संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने लिया राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प; संवैधानिक मूल्यों के पालन पर दिया जोर

शशि भूषण दूबे कंचनीय/रोमेश रंजन दूबे

न्यूज़ वाणी, मीरजापुर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 26 नवंबर 1949 का दिन स्वतंत्र भारत के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी दिन संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। इस ऐतिहासिक दिवस की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में जनपदीय पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने क्षेत्राधिकारी प्रज्ञान एवं प्रतिसार निरीक्षक के साथ पुलिसकर्मियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया।

वहीं, जनपद के समस्त थानों एवं चौकियों पर संबंधित प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों द्वारा पुलिसकर्मियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

About NW-Editor

Check Also

धान खरीद में बिचौलियों की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं, गड़बड़ी मिलने पर होगी कठोर कार्रवाई : डीएम

शशि भूषण दूबे कंचनीय/मोहम्मद अमीन शेख मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *