Breaking News

कोरिया में रेत तस्करी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, भाजपा नेता को फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाया गया; साथी की हत्या और 3 लोग घायल।

कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत कारोबार को लेकर हुए विवाद में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष लल्ला सिंह की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि रेत कारोबार से जुड़े लोगों ने उनके घर के सामने खड़ी फॉर्च्यूनर कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना के समय लल्ला सिंह कार में ही मौजूद थे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार उनके भाई समेत तीन अन्य लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन आरोपियों ने उनकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें लल्ला सिंह के साथ मौजूद विरेंद्र सिंह (28) की अंबिकापुर के जीवन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। विरेंद्र रायपुर में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे।

हमले के दौरान उनके गले पर फरसे से वार किया गया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सरगुजा आईजी ने उनकी मौत की पुष्टि की है। घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है।

वहीं, मयंक सिंह के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। नागेंद्र सिंह के हाथ और चेहरे पर चोटें हैं तथा वे झुलस भी गए हैं। योगेंद्र सिंह का हाथ टूट गया है और उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं। तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना सोनहत थाना क्षेत्र की है। वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हमलावरों ने घर के सामने फॉर्च्यूनर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

हमलावरों ने घर के सामने फॉर्च्यूनर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू बुझाया, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।

फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू बुझाया, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।

आग की चपेट में आई गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

आग की चपेट में आई गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही देर रात IG मौके पर पहुंचे।

घटना की जानकारी मिलते ही देर रात IG मौके पर पहुंचे।

पूरा मामला ?

सोनहत के नौगई गांव में भाजपा नेता और पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह के रिश्तेदार नागेंद्र सिंह के बेटे ने नौगई रेत घाट का ठेका लिया था। रेत के अवैध खनन और तस्करी को लेकर उनका भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी के परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था। देर रात करीब 12 बजे मनोज त्रिपाठी से जुड़े लोगों ने भरत सिंह के घर को घेर लिया। विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने फॉर्च्यूनर कार के सामने डंपर वाहन लगाकर उसका रास्ता रोक दिया और कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। कार में भरत सिंह, उनका भाई और शिक्षक नागेंद्र सिंह, मयंक सिंह और रायपुर निवासी विरेंद्र सिंह समेत एक अन्य व्यक्ति सवार थे।

घटनास्थल पर कार की साइड मिरर और चप्पल मिले हैं।

घटनास्थल पर कार की साइड मिरर और चप्पल मिले हैं।

भाई समेत दो लोगों को बेरहमी से पीटा: कार सवार भरत सिंह बुरी तरह से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके भाई नागेंद्र सिंह, वीरू सिंह और एक अन्य व्यक्ति बाहर निकलने में सफल रहे। कार से बाहर निकलते ही तीनों की बेदम पिटाई की गई। विरेंद्र के गले पर फरसे से वार किया गया था, गंभीर हालात में उन्हें अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नागेंद्र सिंह, वीरू सिंह और मयंक सिंह को अंबिकापुर से रायपुर रेफर किया गया है।

फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की।

फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की।

देर रात घटनास्थल पहुंचे IG: मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा देर रात ही कोरिया पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। पुलिस और प्रशासन के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है। भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह क्षेत्र के प्रभावशाली भाजपा नेताओं में गिने जाते थे और सोनहत क्षेत्र में उनकी मजबूत राजनीतिक पकड़ मानी जाती थी। वे पहले रामचंद्र सिंहदेव के करीबी रहे थे, लेकिन बाद में मतभेद होने पर भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि, इस मामले 7 लोगों के खिलाफ FIR हुई है। अक्षत त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी सहित 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 3 लोगों की तलाश की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

मानसिक तनाव के चलते बुजुर्ग ने दी जान, पेड़ पर लटका मिला शव; पुलिस जांच में जुटी।

खैरागढ़। बोड़ला गांव में नदी किनारे पेड़ पर 60 साल के वृद्ध की फांसी पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *