जालंधर: जालंधर के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में 4 दिन इलेक्ट्रिकल दुकानें बंद रहेंगी जिससे लोगों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक इलेक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन जालंधर की एक विशेष बैठक प्रधान इंद्रपाल सिंह भाटिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
सर्वसम्मति से मंजूरी
बैठक के दौरान महासचिव बलबीर सिंह ने प्रस्ताव रखा कि इस वर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश 25 जून से 28 जून तक रखा जाए, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है। निर्णय के अनुसार शहर की सभी इलेक्ट्रिकल दुकानें इन चार दिनों तक बंद रहेंगी। इसके साथ ही बैठक में एसोसिएशन की आगामी गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में चेयरमैन सोहन सिंह सैनी सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
News Wani
