Breaking News

शॉर्ट सर्किट से सब्जी बाजार में मची तबाही, 6 दुकानों में लगी आग

पत्थलगांव। सब्जी बाजार में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आ जाने से आधा दर्जन दुकाने जल कर नष्ट हो गई। मशक्कत के बाद आग पर काबू पा जा सका। घटना मंगलवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार, बीती रात सब्जी मंडी क्षेत्र में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। रात के समय अधिकांश दुकानें बंद होने के कारण आग का पता देर से चला, जिसके चलते कई दुकानें आग की चपेट में आ गईं। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं किया जाता तो आग आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों तक भी फैल सकती थी। आग की इस घटना में जनहानि की जानकारी नहीं मिली है। आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

About NW-Editor

Check Also

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से BSF कैंप डूबा, जवानों ने पेड़ों पर चढ़कर बचाई जान

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *