Breaking News

शराब पार्टी बनी मौत की वजह, जमशेदपुर में युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

जमशेदपुर । झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के ओलिडीह थाना क्षेत्र स्थित खड़िया बस्ती में मंगलवार देर रात गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना में पदस्थापित एक एएसआई समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। वारदात में इस्तेमाल देसी कट्टा, एक थार वाहन और नशे के सेवन से जुड़े कुछ सामान भी जब्त किए गए हैं। मृतक की पहचान 30 वर्षीय देवदास गौड़ के रूप में हुई है, जो सरायकेला जिले के राजनगर क्षेत्र का निवासी था। पुलिस के अनुसार उसे गर्दन में गोली लगी थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मंगलवार देर रात खड़िया बस्ती में कुछ लोग एकत्र होकर शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर देवदास गौड़ और देवाशीष पोद्दार के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि देवाशीष पोद्दार ने देसी कट्टे से देवदास पर गोली चला दी। गोली उसकी गर्दन में लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद मौजूद लोग घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने के बाद कुछ लोगों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने पूछताछ शुरू की और मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना में पदस्थापित एएसआई पंकज कुमार भी शामिल हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय उनकी भूमिका क्या थी और वे मौके पर किस परिस्थिति में मौजूद थे। घटनास्थल से बरामद हथियार, वाहन और अन्य सामग्रियों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

About NW-Editor

Check Also

जबलपुर हादसे से सबक नहीं: झारखंड के डैम में पर्यटक खुद को खतरे में डाल रहे, सेल्फी के लिए उतार रहे लाइफ जैकेट

झारखंड के डैम और जलाशयों में बोटिंग के दौरान पर्यटक सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *