न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा।
समाजसेवा और मानवता की भावना को आगे बढ़ाते हुए बांदा रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम ने रविवार, 1 नवंबर को जिला महिला चिकित्सालय में फल और बिस्किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को फल, बिस्किट सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा और सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में आयोजित हुआ। महिला टीम की अध्यक्ष तबस्सुम फात्मा की अध्यक्षता तथा उपाध्यक्ष तरन्नुम फात्मा के नेतृत्व में सदस्यों ने मरीजों तक सहायता पहुंचाई। कार्यक्रम में महिला जिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनीता सिंह के निर्देशन और अस्पताल स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर महिला टीम की छावनी शाखा प्रमुख शहाना खान ने मरीजों और उनके तीमारदारों को मौलिक अधिकारों तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और अपने अधिकारों की जानकारी भी दी।
फल और बिस्किट पाकर मरीजों एवं उनके परिजनों ने रोटी बैंक की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को दुआएं और आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के अंत में बांदा रोटी बैंक के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम ने सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और अस्पताल प्रशासन का आभार जताया।
इस सेवा कार्य में सोसाइटी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रिजवान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फात्मा, महिला कोषाध्यक्ष रेणुका गुप्ता, शाखा प्रमुख शहाना खान, ईदगाह शाखा प्रमुख नसीर खान, मर्दन नाका उप शाखा प्रमुख निहाल खान, छिपटहरी उप शाखा प्रमुख अलीमुद्दीन, सदस्य मोहम्मद यूनुस सहित अन्य सहयोगियों ने भागीदारी निभाई।
News Wani
