Breaking News

पूर्व फौजी के बेटे ने किया सुसाइड, घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक की लहर।

फतेहपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक की होटल के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने से पहले उसने मेरठ की रहने वाली अपनी एक महिला मित्र को फोन कर अपनी खुदकुशी करने की बात कही। इस पर युवती ने इंटरनेट से होटल का नंबर खोजकर मालिक को सूचना दी और युवक को बचाने की अपील की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहीं, युवक की अगले महीने होने वाली शादी होने वाली थी। पुलिस के मुताबिक, देवीगंज के रहने वाले सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी प्रेम बाबू द्विवेदी के 33 वर्षीय बेटे अंकित द्विवेदी ने कुछ वर्ष पहले दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी की थी। कोरोना काल में नौकरी जाने के बाद वह घर लौट आया और तभी से यहीं रह रहा था।

दिल्ली में नौकरी के दौरान उसकी दोस्ती मेरठ की एक युवती से हुई थी, जिनके बीच बाद में भी बातचीत जारी रही। इसी दौरान परिजनों ने अंकित का विवाह तय कर दिया था, जो जुलाई में होना था।सोमवार को अंकित घरवालों से कानपुर जाने की बात कहकर निकला, लेकिन वह फतेहपुर शहर के जीटी रोड स्थित बड़ा शिवाला के आकाश होटल में ठहर गया। देर रात उसने कमरे में खुद को बंद कर लिया। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे मेरठ की युवती ने होटल मालिक को फोन कर बताया कि अंकित कोई गंभीर कदम उठा सकता है। सूचना मिलते ही होटल मालिक कमरे तक पहुंचे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था और काफी कोशिशों के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अंकित का शव फंदे से लटका मिला। अंकित परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। माता-पिता के लिए अंकित ही उनका सहारा था। उसकी शादी भी तय हो चुकी थी। पिता ने हाल ही में अपने मकान में दूसरे हिस्से का निर्माण कराया था। घटना के बाद पिता प्रेम बाबू, मां सुधा और बहन अंजली का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

About NW-Editor

Check Also

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

फतेहपुर। जनपद की तहसील खागा में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *