Breaking News

इंतजार खत्म, जाम से मिली आजादी! 10 दिन पहले खुले चौपुला ओवरब्रिज का विधायक ने किया शुभारंभ, लोगों को मिली बड़ी राहत।

बरेली। चौपुला ओवरब्रिज शहरवासियों के लिए खोल दिया गया। बुधवार सुबह कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने फीता काटकर ओवरब्रिज का शुभारंभ किया और वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। पुल खुलते ही लंबे समय से डायवर्जन और जाम की समस्या झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली। करीब डेढ़ दशक पुराने 800 मीटर लंबे चौपुला ओवरब्रिज की मरम्मत के लिए इसे 45 दिनों के लिए बंद किया गया था। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को शासन से 1.30 करोड़ रुपये की धनराशि मिली थी, जिससे पुल के 30 एक्सपेंशन ज्वॉइंट की मरम्मत कराई गई। 12 मई को पुल बंद कर 13 मई से कार्य शुरू कराया गया था। निर्माण कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा होने पर प्रशासन ने 10 दिन पहले ही इसे यातायात के लिए खोलने का निर्णय लिया।

चौपुला ओवरब्रिज शहर का सबसे महत्वपूर्ण मार्ग

शुभारंभ के दौरान विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि चौपुला ओवरब्रिज शहर के सबसे महत्वपूर्ण मार्गों में से एक है। इसके चालू होने से हजारों लोगों को रोजाना आवागमन में सुविधा मिलेगी और ट्रैफिक दबाव भी कम होगा। उन्होंने मरम्मत कार्य समय से पहले पूरा करने पर संबंधित विभाग और अधिकारियों की सराहना की। मरम्मत के बाद पुल पर कुछ स्थानों पर पैचिंग भी दिखाई दी, जिसे लेकर लोगों के बीच चर्चा रही। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सभी कार्य तकनीकी मानकों के अनुरूप कराए गए हैं।

किसान एकता संघ ने जताया आभार

वहीं किसान एकता संघ ने भी पुल की मरम्मत पूरी होने पर प्रशासन का आभार जताया। संगठन के नेता डॉ. रवि नागर ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए संगठन ने लगातार आवाज उठाई थी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश शर्मा, मंडल सचिव भगवान सिंह, डॉ. अंशु भारती और सुरेंद्र तिवारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खां ने बताया कि ओवरब्रिज खुलने के साथ ही पुराना ट्रैफिक रूट बहाल कर दिया गया है। अब वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा।

About NW-Editor

Check Also

मुठभेड़ में गोली लगते ही गिड़गिड़ाया बिलाल: ‘सर, अब बरेली में नहीं दिखूंगा’, वकील पर हमले का आरोपी घायल

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में दबंग ने वकील और उनके मामा-मामी पर चाकुओं से हमला कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *