Breaking News

चौड़गरा में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से दो परिवारों के बुझ गए चिराग, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

फतेहपुर। तेज रफ्तार का कहर दो परिवारों की खुशियां उजाड़ गया। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चौड़गरा कस्बे में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक अपाचे बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चौड़गरा कस्बे में अपाचे बाइक सवार दो युवक जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा देखकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल मेडिकोज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान औंग थाना क्षेत्र के डुंडरा गांव निवासी सत्येंद्र सिंह (34) और मनोज सविता (35) के रूप में हुई है। दोनों युवक विवाहित थे और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। दोनों के दो-दो बच्चे हैं।

एक साथ दो परिवारों के कमाऊ सदस्यों की मौत से गांव में मातम छा गया। पुलिस द्वारा हादसे की सूचना परिजनों को दिए जाने के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पतियों की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

हादसे के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

About NW-Editor

Check Also

बाल मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

खागा, फतेहपुर। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित बाल मेले में बच्चों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *