Breaking News

फतेहपुर में सपा छात्र सभा को मिली नई जिम्मेदारी, मुजीब अहमद बने सदर विधानसभा अध्यक्ष

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिले में समाजवादी छात्र सभा के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के मार्गदर्शन तथा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सुशील यादव की संस्तुति पर मुजीब अहमद को सदर विधानसभा का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस जिम्मेदारी के साथ नियाज अहमद को भी संगठन में जोड़ा गया है।

हंसवा निवासी मुजीब अहमद को यह जिम्मेदारी उनकी संगठनात्मक क्षमता, सक्रियता और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व को पूरा विश्वास है कि वह अपनी कार्यकुशलता से जिले में छात्र संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और विचारधारा को छात्र-नौजवानों के बीच पूरी जिम्मेदारी के साथ पहुंचाकर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावशाली बनाएंगे।

इस नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

About NW-Editor

Check Also

बाल मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

खागा, फतेहपुर। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित बाल मेले में बच्चों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *