Breaking News

पुलिसकर्मियों की फिटनेस और अनुशासन पर एसपी का जोर, पुलिस लाइन में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

फतेहपुर। पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने के साथ ही पुलिस व्यवस्था में अनुशासन और कार्यक्षमता बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, यातायात शाखा और पुलिस लाइन में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ कराई गई। वहीं, अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया। एसपी ने ड्रिल को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परेड के बाद एसपी ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड, परिवहन शाखा और पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद साप्ताहिक अर्दली रूम में विभिन्न रजिस्टरों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों के रखरखाव सहित आवश्यक कार्यों को लेकर निर्देशित किया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

बाल मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

खागा, फतेहपुर। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित बाल मेले में बच्चों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *