Breaking News

धनतेरस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम से खुश हुए व्यापारी, आदर्श व्यापार मंडल ने एसपी को किया सम्मानित

फतेहपुर। धनतेरस के अवसर पर व्यापारियों और सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए जाने पर आदर्श व्यापार मंडल (गर्ग गुट) ने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक को सम्मानित कर आभार जताया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सर्राफा कारोबारियों ने एसपी से मुलाकात कर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की। व्यापारियों ने कहा कि इस बार पुलिस ने किसी अप्रिय घटना का इंतजार किए बिना पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला।

व्यापारियों ने विशेष रूप से धनतेरस पर सर्राफा कारोबारियों को डोर-टू-डोर सुरक्षा उपलब्ध कराने की पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि देर रात तक पुलिसकर्मी दुकानों और प्रतिष्ठानों पर मुस्तैद रहे। दुकानें और प्रतिष्ठान बंद होने तक पुलिसकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के अनुसार, फतेहपुर शहर के साथ खागा, बिंदकी सहित जिले के विभिन्न कस्बों में भी सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी रही। पुलिस की सक्रियता से व्यापारियों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई।

इस दौरान व्यापार मंडल ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की भी सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

इस मौके पर संरक्षक अनिल सिंह गौतम, मोहम्मद शमीम, जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, जिला महामंत्री एवं पत्रकार अमित शरण बॉबी, युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद इमरान, कोषाध्यक्ष अभय गुप्ता, अमित सोनी, बबलू सोनी, रिंकू सरदार, हरमंगल सिंह सरदार, नगर दक्षिणी अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, विनय कुमार गुप्ता, शंकर लोधी एडवोकेट, विनोद गौतम, सूर्यकांत गुप्ता, एहसान, अहिल और धर्मेंद्र द्विवेदी समेत कई सर्राफा कारोबारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में हिट एंड रन केस का खुलासा करने की चुनौती, फरार वाहन चालक पर 25 हजार का इनाम घोषित

फतेहपुर। शहर के खलीलनगर मोड़ पर बाइक सवार को टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात चार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *