Breaking News

पुलिस मॉडर्न स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, 340 बच्चों को बांटी गई होम्योपैथिक दवा

फतेहपुर। बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों से बचाव और बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस मॉडर्न स्कूल, 12वीं बटालियन पीएसी में स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 340 बच्चों को होम्योपैथिक औषधि वितरित की गई।

कार्यक्रम की अगुवाई इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने की। उन्होंने बच्चों को बताया कि बारिश के मौसम में दूषित पानी, गंदगी और मच्छरों के कारण विभिन्न बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में स्वच्छ पानी का सेवन, हाथों की नियमित सफाई, भोजन को ढककर रखना और आसपास साफ-सफाई बनाए रखना बेहद जरूरी है।

उन्होंने बच्चों से स्वयं स्वच्छ रहने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

अभियान के दूसरे चरण में बच्चों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने तंबाकू उत्पादों और शराब के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि तंबाकू का सेवन मुंह के कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। वहीं, शराब के सेवन से लीवर को गंभीर नुकसान पहुंचने और लीवर सिरोसिस का खतरा बढ़ जाता है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा शुक्ला ने अभियान की सराहना की। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं नीतू श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, पिंकी श्रीवास्तव, कल्पना सिंह, अजय कुमार, रिंकू और पूजा मिश्रा सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की प्रबंध समिति के सदस्य एवं प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव ने भी अभियान में सक्रिय सहयोग किया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, पति-ससुर पर मारपीट और जहर खिलाने का आरोप

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 27 वर्षीय महिला ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *