Breaking News

पुराने सेतु पर फिर स्थापित हुआ स्मृति पत्थर, पूर्व विधायक ने किया लोकार्पण

फतेहपुर। पचास नंबर उपरगामी सेतु का पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने जीर्णोद्धार कराने के बाद लोकार्पण किया। ज्ञात हो कि पुल के पुनर्निर्माण के दौरान लगा हुआ पार्षद सेतु का पत्थर टूट गया था। पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने अपनी पुण्यतिथि के अवसर पर उसी स्थान पर पत्थर को दोबारा स्थापित करवाया और आज उसका लोकार्पण किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने पूर्व विधायक विक्रम सिंह को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई देते हुए उनकी प्रशंसा की।

कार्यक्रम में सुरेश चंद्र गुप्ता, दिनेश चंद, बच्चा तिवारी, विनोद गुप्ता, शैलेंद्र शरण सिंहल, अरुण जायसवाल, बृजेश सोनी, मनीष गुप्ता, संजय गुप्ता, सुनीता गुप्ता, भगत गुप्ता, सौख गुप्ता, नारायण बाबू गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

11वें आयुर्वेद दिवस पर एकीकृत स्वास्थ्य सम्मेलन, ‘रन फॉर आयुर्वेद’ से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के.के. पांडेय सम्मानित, रेड क्रॉस सोसाइटी ने चिकित्सकों को भेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *