फतेहपुर। पाल सामुदायिक उत्थान समिति के प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपकर बोर्ड बैठक में प्रस्तावित ज्वालागंज चौराहे का जीर्णोद्धार कराने और वहां अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति स्थापित कराने की मांग की।
सभासद विनय तिवारी, अतिश पालवानी एवं प्रतिनिधि एडवोकेट ऋतिक पाल की मौजूदगी में नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया। पाल समाज के लोगों ने मांग की कि नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासद श्रीमती सरोज पाल के प्रस्ताव से अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर स्वीकृत ज्वालागंज चौराहे का जीर्णोद्धार कराया जाए। साथ ही मूर्ति स्थापना के लिए स्टैंड का निर्माण अगस्त माह के अंत तक पूरा कराया जाए, ताकि निर्धारित समिति के माध्यम से समय रहते मूर्ति स्थापित कराई जा सके।
इस अवसर पर डॉ. अमित पाल, सूरजभान पाल, जितेंद्र पाल, जिला पंचायत सदस्य बबलू पाल, रामप्रताप पाल, दिनेश पाल बौरा, सुभाष पाल, अरुण पाल और दिलीप पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
News Wani
