Breaking News

पेट्रोल-डीजल व गैस कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

– बढ़ती महंगाई पर भाजपा सरकार ने जनता को किया गुमराह

– कचेहरी परिसर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
फतेहपुर। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की बढ़ी कीमतों के विरोध में सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शहर कांग्रेस अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार जनता को पेट्रोल-डीजल की बचत का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी ओर दूसरे देशों को रिफाइन तेल बेचा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की समस्याओं को नजरंदाज कर रही है। साथ ही कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार महंगाई और जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेख एजाज अहमद ने कहा कि पड़ोसी देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम घट रहे हैं, जबकि भारत में लगातार मूल्य वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई से आम आदमी परेशान है और सरकार इस पर नियंत्रण करने में विफल साबित हो रही है। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस नेता संतोष कुमारी शुक्ला, प्रदेश सचिव शोभा दुबे, प्रवक्ता ई. देवी प्रकाश दुबे, ब्रजेश मिश्रा और कलीम उल्ला सिद्दीकी समेत अन्य नेताओं ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना की। इस मौके पर पप्पी राजपूत, शकीला बानो, आशीष गौड़, राजेंद्र लोधी, राजीव लोचन निषाद, जेपी पासवान, पं. रामनरेश, सैयद शहाब अली, निजामुद्दीन, मनोज घायल, नरेंद्र सिंह रिक्की, आदित्य श्रीवास्तव, फजलुर्रहमान, नवनीत तिवारी, चौधरी मोइन राईन, आनंद सिंह गौतम, नजमी कमर, डॉ. अब्दुल हमीद, बसीर अहमद, कौशल कुमार शुक्ला, शुभम दुबे, नौशाद, अजय बच्चा, सलीम शेख, धर्मेंद्र सिंह, अब्दुल रज्जाक मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

मंदिर परिसर में शराब पीने से रोकने पर बाबा से मारपीट

– कार्रवाई न होने का आरोप, डीएम से लगाई गुहार – डीएम को शिकायती पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *