Breaking News

एसवीएम में मेधा अलंकरण व परीक्षाफल वितरण का हुआ आयोजन

– एसपी ने बच्चों को मेहनत करके अनुशासित रहने की दी नसीहत
– मेधा अलंकरण व परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम में मौजूद छात्र।
फतेहपुर। शहर के वीआईपी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को मेधा अलंकरण एवं परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, बिन्दकी के पूर्व विधायक करण पटेल, विद्यालय प्रबन्धक राकेश श्रीवास्तव, अशोक मिश्र एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन कर सरस्वती वन्दना से किया गया। प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया। मेधा अलंकरण समारोह में सत्र 2025-26 के हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के मेधावी भैया बहनों को पुरस्कृत किया गया। हाईस्कूल में अनमोल सिंह 96 प्रतिशत, अंकित कुमार 95.8 प्रतिशत, अनुभव मिश्रा 95.3 प्रतिशत, इशिका 94.8 प्रतिशत आदि व इण्टर मीडिएट में तन्मय पटेल 92.2 प्रतिशत, राहुल साहू 90 प्रतिशत आदि छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार प्रथम द्विमासिक परीक्षा में 6 से 12 तक के छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कार पुरस्कृत किये गये। कर्सिव राइटिंग में भी प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त भैया बहनों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें वसु तिवारी, अंशिका राजपूत, अभय, नितिन शामिल रहे। अटल टिकरिंग लैब विकसित भारत के तहत बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सक्षम द्विवेदी, रवी यादव एवं आदित्य शर्मा को दिये गये। एसपी ने बच्चों को अहंकार नहीं करना, मेहनत करने के लिए एवं अनुशासित रहने के लिए कहा। छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रबंधक ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्था प्रमुख राजनारायण, भावना सिंह, सुशील तिवारी, राजेश, परीक्षा विभाग समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

मंदिर परिसर में शराब पीने से रोकने पर बाबा से मारपीट

– कार्रवाई न होने का आरोप, डीएम से लगाई गुहार – डीएम को शिकायती पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *