Breaking News

अनुदेशकों को बढ़े मानदेय की मिली चेक, खिले चेहरे

– राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने बढ़े मानदेय को बताया ऐतिहासिक फैसला
– अनुदेशकों को मानदेय की प्रतीकात्मक चेक देतीं राज्यमंत्री।
फतेहपुर। अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि के उपलक्ष्य में शनिवार को प्रेक्षागृह में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के उद्बोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। समारोह में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की मौजूदगी में जिले के सभी विकास खंडों से एक-एक अनुदेशक को प्रतीकात्मक रूप से 17 हजार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री कृष्णा पासवान ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ अनुदेशकों के हितों के प्रति भी संवेदनशील है। उन्होंने मानदेय वृद्धि को अनुदेशकों के सम्मान और उनके योगदान का प्रतीक बताया। डीएम ने कहा कि अनुदेशक शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके योगदान से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मजबूती मिल रही है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, बड़ी संख्या में अंशकालिक अनुदेशक एवं शिक्षक मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

मानसून की बेरुखी से खेतों में संकट, इंजन के सहारे हो रही धान की रोपाई

– बारिश के इंतजार में अन्नदाता, समय पर मानसून न आया तो उत्पादन पर पड़ेगा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *