Breaking News

भीषण टक्कर के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी, 11 मौतों से मातम

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पालघर जिल में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक टेम्पो और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। धानीवरी क्षेत्र में बारातियों से भरे एक ट्रक और तेज रफ्तार टेम्पो कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर लाशें बिछ गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। तत्काल हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों का मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को नजदीकी उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत

प्रशासन ने हादसे की जांच शुरु कर दी है और मृतकों की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक में 100 से अधिक बाराती सवार थे, जो शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा थे। इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

About NW-Editor

Check Also

दिल्ली एयरपोर्ट पर करोड़ों के 10 ड्रोन जब्त, बिना GPS उड़ान भरने में सक्षम; हॉन्ग-कॉन्ग से वियतनाम के रास्ते पहुंचे यात्री

नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने तीन भारतीय यात्रियों के पास से करीब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *