Breaking News

जिला सैनिक बंधु की बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

– जिला सैनिक बंधु की बैठक में हिस्सा लेते एडीएम न्यायिक।
फतेहपुर। विकास भवन सभागार में सोमवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल दिनेश कुमार शर्मा (अप्रा.) ने किया। बैठक में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं और पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक को अब तक हुई कार्रवाई से अवगत कराया। इस दौरान पिछली बैठकों में लंबित शिकायतों पर भी चर्चा हुई। अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सेवायोजन अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिशाषी अधिकारी, नलकूप विभाग के अधिशाषी अधिकारी, लीड बैंक प्रबंधक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित भी बैठक में शामिल हुए।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मानसिक तनाव से परेशान युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भिखारीपुर में मानसिक तनाव के चलते 32 वर्षीय युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *