Breaking News

फतेहपुर में जनसुनवाई के दौरान एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

फतेहपुर। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एसपी के सामने रखीं। एसपी ने फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान दूर-दराज से आए कई ग्रामीणों ने एसपी के सरल व्यवहार और उनकी समस्याएं सुनने के तरीके की सराहना की।

फरियादियों का कहना था कि एसपी के सहज अंदाज और संवेदनशीलता के चलते उनकी समस्याओं का समाधान इस तरह हो जाता है, मानो कोई समस्या थी ही नहीं।

About NW-Editor

Check Also

बाल मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

खागा, फतेहपुर। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित बाल मेले में बच्चों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *