Breaking News

फतेहपुर में ओडीओपी उद्यमियों के लिए विशेष कार्यशाला, खाद्य सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी

फतेहपुर। जनपद में एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना से जुड़े उद्यमियों को खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों की जानकारी देने के उद्देश्य से गुरुवार को विकास भवन सभागार में विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता, लेबलिंग, लाइसेंस एवं पंजीकरण के साथ-साथ सरकार की मार्जिन मनी योजना की भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त उद्योग ने बताया कि आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, ओडीओपी प्रकोष्ठ, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, कानपुर के निर्देश पर यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य एक जनपद-एक उत्पाद से जुड़े उद्यमियों को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों (एफएसएसएआई), गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (जीएमपी), गुड हाइजीन प्रैक्टिस (जीएचपी), उचित लेबलिंग तथा खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण के संबंध में जागरूक करना है।

उन्होंने बताया कि 6 अगस्त को अपराह्न 4 बजे विकास भवन सभागार में आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में एक जनपद-एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता, पात्रता तथा आवेदन प्रक्रिया की भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

उपायुक्त उद्योग ने जनपद के सभी संबंधित खाद्य उद्यमियों, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग संचालकों से कार्यशाला में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने की अपील की है, ताकि वे खाद्य गुणवत्ता के मानकों को अपनाने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को और अधिक सशक्त बना सकें।

About NW-Editor

Check Also

शराब की लत से परेशान युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गौहरारी में मंगलवार की देर शाम 28 वर्षीय युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *