Breaking News

फतेहपुर में 12 अगस्त से शुरू होगा एचआईवी-एड्स जागरूकता अभियान, डीएम ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

फतेहपुर। जनपद में आगामी 12 अगस्त से शुरू होने वाले दो माह के एचआईवी/एड्स सघन जागरूकता अभियान की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की कार्ययोजना, विभिन्न विभागों की भूमिका तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के निर्देशानुसार 12 अगस्त से जनपद में विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार कार्यक्रमों का संचालन सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि दो माह तक चलने वाले इस अभियान के दौरान लोगों को एचआईवी/एड्स से बचाव, जांच, उपचार, जागरूकता तथा भ्रांतियों के निवारण के बारे में व्यापक जानकारी दी जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर इस बीमारी की रोकथाम में सहभागी बन सकें।

बैठक में बताया गया कि विशेष जागरूकता अभियान तेलियानी, बहुआ, हसवा, हथगांव और भिटौरा विकास खंडों के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में भी संचालित किया जाएगा। इन क्षेत्रों में विभिन्न विभागों तथा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) से जुड़ी स्वास्थ्य इकाइयों के माध्यम से जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

बिंदकी समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 213 शिकायतें, 27 मामलों का मौके पर निस्तारण

बिंदकी समाधान दिवस में 213 शिकायतें पहुंचीं, 27 का मौके पर निस्तारण; 186 मामलों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *