Breaking News

आधी रात घर में घुसे जहरीले सांप के डसने से महिला की दर्दनाक मौत

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम अंवमऊ में मंगलवार की रात घर में सो रही 30 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, अंवमऊ गांव निवासी विष्णु की पत्नी मोनी देवी घर में सो रही थीं। तभी आधी रात को घर में घुसे सांप ने उन्हें डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए खखरेरू सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

बिंदकी समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 213 शिकायतें, 27 मामलों का मौके पर निस्तारण

बिंदकी समाधान दिवस में 213 शिकायतें पहुंचीं, 27 का मौके पर निस्तारण; 186 मामलों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *