Breaking News

फतेहपुर में पारिवारिक विवाद के बाद बिगड़ी अधेड़ की हालत, जिला अस्पताल से रेफर मरीज को निजी अस्पताल ले जाने का आरोप

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के छिछनी गांव में शनिवार सुबह पत्नी से कहासुनी के बाद 45 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, छिछनी गांव निवासी मैकू के पुत्र नेतराम का शनिवार सुबह किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद गुस्से में आकर नेतराम ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान अस्पताल की इमरजेंसी में मौजूद निजी एंबुलेंस चालकों ने कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से मरीज को मेडिकल कॉलेज ले जाने के बजाय एक निजी अस्पताल पहुंचा दिया, जहां उसका उपचार कराया गया।

About NW-Editor

Check Also

देश सेवा करने वाले पूर्व सैन्य अधिकारी को नम आंखों से विदाई, गांव में पसरा मातम

फतेहपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी गांव निवासी भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार संजय कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *