Breaking News

फतेहपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की जिंदगी खत्म; परिवारों में मचा कोहराम

खागा, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बहराइच कोल्ड स्टोर के सामने हुए भीषण सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब दोनों बाइक सवार युवकों की जान चली गई। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, बहराइच कोल्ड स्टोर के सामने पिकअप और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर धाता पुर निवासी राजा और मोनू पुत्र खलील अहमद सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मोनू को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम भिजवाया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार शुरू किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

एक ही सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, पटाखे के धमाके ने बुझाया 10 साल के मासूम का जीवन

खागा, फतेहपुर। दिवाली की रात पटाखे जलाने के दौरान हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *