Breaking News

महोबा में पल्स पोलियो अभियान शुरू, सीएमओ ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक, डॉ. विनय कुमार ने शून्य से पांच वर्ष तक के प्रत्येक पात्र बच्चे तक अभियान पहुंचाने की अपील की

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, महोबा।

महोबा। जिले में बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। जिला महिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. विनय कुमार ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

सीएमओ डॉ. विनय कुमार ने कहा कि पोलियो एक गंभीर संक्रामक बीमारी है, जो बच्चों को जीवनभर के लिए दिव्यांग बना सकती है। इससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर पोलियो की खुराक पिलाना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि शून्य से पांच वर्ष तक के सभी पात्र बच्चों को अभियान के दौरान पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा खुराक पीने से छूटने न पाए। इसके लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने तथा घर-घर तक अभिभावकों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंचकर उन्हें पोलियो से सुरक्षा प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके चौरिहा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके वर्मा, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी सहित एएनएम, आशा कार्यकर्ता और जिला महिला चिकित्सालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

क्रशर प्लांट में चार नकाबपोश बदमाशों का धावा, लाखों रुपये की केबल चोरी; दीवार फांदकर प्लांट में घुसे बदमाश

न्यूज़ वाणी ब्यूरो महोबा। जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *