Breaking News

दिवंगत पत्नी की अंतिम इच्छा को परिवार ने किया पूरा, रसौली में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बाराबंकी।

मसौली (बाराबंकी)। ग्राम पंचायत रसौली स्थित देवी मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का धार्मिक अनुष्ठानों और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ समापन हो गया। कथा के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इस धार्मिक आयोजन का आयोजन ग्राम पंचायत रसौली निवासी राजकिशोर पोरवाल ने अपनी दिवंगत पत्नी की स्मृति में कराया। उनकी पत्नी की इच्छा थी कि परिवार में श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का आयोजन हो। उनके निधन के बाद राजकिशोर पोरवाल ने परिवार के सदस्यों के सहयोग से उनकी इस अंतिम इच्छा को पूरा करने का संकल्प लिया और सप्ताहभर के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कराया।

सात दिनों तक कथा व्यास रणधीराचार्य जी महाराज ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सदाचार, मानवता और सत्कर्म के महत्व के बारे में बताया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्तिमय वातावरण में कथा का श्रवण किया।

आयोजन में परिवार के नाती-नातिन, पोते-पोतियों, बेटियों, दामादों सहित अन्य परिजनों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। कथा के अंतिम दिन मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

आयोजक राजकिशोर पोरवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी परिजनों, ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन के दौरान गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा।

About NW-Editor

Check Also

सूफी संत की मजार पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने चढ़ाई चादर, मुल्क की सलामती की मांगी दुआ

*न्यूज़ वाणी संवाददाता* मसौली, बाराबंकी। मसौली स्थित प्रसिद्ध सूफी संत सैय्यद मीर शाह इस्माइली रहमतुल्लाह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *