मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का उच्चस्तरीय निरीक्षण*

*महोबा* आगामी 21 जून को प्रस्तावित #UPCM @myogiadityanath के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत @ADGZonPrayagraj ज्योति नारायण द्वारा जिलाधिकारी ग़ज़ल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह @shashsinghips के साथ संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल मोदी ग्राउंड एवं गोरखगिरि पर्वत का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम से संबंधित सभी संभावित मार्गों, पार्किंग स्थलों एवं सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न बिंदुओं का गहन परीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यक्रम के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक सुदृढ़ एवं चाक-चौबंद बनाए जाने के निर्देश प्रदान किए गए।
इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के समस्त संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, निकली भव्य यात्रा

महोबा चरखारी राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर नगर में भव्य स्वाभिमान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *