Breaking News

राहुल गांधी का जन्मदिन हरगांव विधान सभा क्षेत्र मे मनाया गया ।

  • राहुल गांधी के सपने का हरगांव बनाने का संकल्प

हरगांव/ सीतापुर : हरगांव विधान सभा क्षेत्र मे विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी / जिलाध्यक्ष [ अनु• कांग्रेस ] विष्णु गौतम , जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष  संगठन  शिव प्रकाश सिंह की अध्यक्षता मे विधान सभा क्षेत्र के ब्लाक अध्यक्ष , मंडल अध्यक्षो और बूथ अध्यक्षो ने राहुल गांधी का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप मे हरगांव विधान सभा क्षेत्र कांग्रेस कार्यालय पर मनाया गया । इस अवसर पर विधान सभा क्षेत्र हरगांव के प्रभारी व जिलाध्यक्ष [ अनु • कांग्रेस ] विष्णु गौतम ने कहा राहुल गांधी के जन्मदिन पर हम संकल्प लेते है की हरगांव विधान सभा क्षेत्र को राहुल गांधी के सपने का विधान सभा क्षेत्र बनायेंगे जहां नफरत की राजनीति के खिलाफ भाईचारे की राजनीति को आकार दिया जायेगा ।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष [ संगठन ] शिव प्रकाश सिंह ने कहा राहुल गांधी के सपने का संगठन बनाने के लिए संगठन के अंदर मौजूद जनाधार विहीन और भाजपा के ” स्लीपर सेल ” से मुक्त कराकर सीतापुर कांग्रेस को मजबूत और जनपक्षधर बनाना है । इस अवसर पर कांग्रेस के युवा नेता सत्यम दीक्षित ने कहा हरगांव मे कांग्रेस को अवसरवादियो से मुक्त कराना है तभी राहुल गांधी का सपना पूरा होगा ।

इस अवसर पर डां बृजबिहारी ने कहा भाजपा ने हरगांव विधान सभा क्षेत्र को जातीय विद्वेष , धार्मिक उन्माद और उत्पात की राजनीति का केंद्र बना दिया और खुद को विपक्ष बताने वाले भाजपा की इस साजिश के खिलाफ आत्मसमर्पण कर चुके है अब विष्णु गौतम के नेतृत्व मे हरगांव विधान सभा क्षेत्र मे भाजपा की जन विरोधी साजिश के खिलाफ कांग्रेस जन विकल्प देगी । इस अवसर पर आईपीएफ के कार्यकारी जिला संयोजक कन्हैयालाल कश्यप , शादाब , मुन्नान हीरालाल गौतम , महाबीर, लल्लूराम दीक्षित , जय प्रकाश सिंह , निर्मल, रामनाथ गौतम , दीपक गौतम और कार्यालय प्रभारी आकाश भारती सहित मंडल अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे और हरगांव विधान सभा क्षेत्र को राहुल गांधी के सपने का विधान सभा क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया गया ।

About NW-Editor

Check Also

राज्य स्तरीय पदक विजेता खिलाड़ियों को साइकिल देकर किया सम्मानित

आज दिनांक 27.07.2026 को अपने जनपद सीतापुर के प्रमुख समाज सेवी सागर गुप्ता के द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *