Breaking News

राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, निकली भव्य यात्रा

महोबा चरखारी राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर नगर में भव्य स्वाभिमान यात्रा एवं विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नगर में जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रमेश चंद्र कुंडे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सदर प्रतापगढ़ राजकुमार पाल उपस्थित रहे। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के बाद यात्रा का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश चंद्र कुंडे ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर न्याय, सेवा और जनकल्याण की प्रतीक थीं। वहीं राजकुमार पाल ने उनके आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में भान सिंह पाल उर्फ मुन्ना बजरंगी (पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी, गोरारी), भारत पाल (अनघौरा), संतोष पाल (चरखारी), महीपत पाल (जिला पंचायत प्रत्याशी, सिजहरी) तथा रविंद्र पाल (बबूलाल महाराजपुरा) सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। विशाल बाइक रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का समापन राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों पर चलने एवं समाजहित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

About NW-Editor

Check Also

*पुलिस अधीक्षक का देर रात्रि में सुरक्षा को लेकर औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश*

  *महोबा* जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *