Breaking News

पासिंग आउट परेड पूरी कर लौटे लेफ्टिनेंट विनय सिंह, क्षेत्रवासियों ने किया भव्य स्वागत

लखनऊ: पण्डित खेड़ा, निवासी कैप्टन वी.के. सिंह के पुत्र लेफ्टिनेंट विनय सिंह के पासिंग आउट परेड सफलतापूर्वक पूर्ण कर लखनऊ लौटने पर क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला। लेफ्टिनेंट विनय सिंह के स्वागत में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। क्षेत्रवासियों ने उन्हें देश सेवा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट विनय सिंह के पिता कैप्टन वी.के. सिंह ने कहा कि उनके परिवार के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि विनय सिंह सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने वाली परिवार की तीसरी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार की देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की परंपरा को उनके पुत्र ने आगे बढ़ाया है। स्वागत समारोह में पण्डित खेड़ा समग्र विकास समिति के अध्यक्ष विनीत मिश्रा सहित अमित सिंह, प्रमोद मिश्रा एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय निवासियों ने भी समारोह में भाग लेकर लेफ्टिनेंट विनय सिंह का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि लेफ्टिनेंट विनय सिंह की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता से पण्डित खेड़ा क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है।

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ अग्निकांड: पहली मंजिल से कूदा छात्र, ग्रिल पर गिरा; मंजर देख भावुक हुए डिप्टी CM; 25 तस्वीरों में हादसा

यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर 2:15 बजे बड़ा हादसा हो गया। अलीगंज इलाके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *